कच्चे तेल के भाव में नरमी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी राहत जारी
नई दिल्ली: बढ़ते महंगाई के बीच राहत का सिलसिला जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला है. कच्चे तेल का भाव 111 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं.


राष्ट्रीय बाजार में तेल कंपनियों ने आज यानी 2 जुलाई को भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. देश की राजधानी दिल्ली में अब भी पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर बिक रहा है. करीब डेढ़ महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने से महंगाई पर राहत का सिलसिला जारी है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज, 2 जुलाई 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपये और डीजल का दाम 97.28 रुपये प्रति लीटर है. जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

