April 29, 2026

50 साल के कोटवार ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, चॉकलेट खिलाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

hadapsar-rape

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले उतई थाना क्षेत्र से 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है जहां गांव के कोटवार ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उतई थाना क्षेत्र का है


पुलिस के मुताबिक 30 जून की दोपहर 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गांव का कोटवार लोकेश सोनवानी (50 साल) गुजरा। बच्ची को देखकर उसकी नियत बदल गई। उसने देखा कि आसपास कोई भी नहीं है। इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और चॉकलेट देने के बहाने खेत की तरफ ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और घऱ के पास बच्ची को छोड़कर भाग गया।

बच्ची को रोता हुआ देख परिजनों ने उससे पूछा। इस पर बच्ची ने जब उन्हें बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत करनी चाही तो कोटवार ने धमकी देकर उन्हें चुप करा दिया। आखिर बच्ची की तकलीफ परिजन देख नहीं पाए और कोटवार को सजा दिलाने के लिए उतई थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी कोटवार को गिरफ्तार किया है।


You may have missed