September 10, 2026

मौसम अपडेट: 48 घंटों में रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

cg mau

रायपुर: मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर रायपुर के मौसम वैज्ञनिक ने आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के विभिन्न संभागों में वर्षा संबंधी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसी तरह से रायपुर और दुर्ग संभागों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है।



You may have missed