सरकारी नौकरी 2022: नवोदय विद्यालयों में TGT, PGT सहित अन्य टीचिंग पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
नई दिल्ली: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा संचालित देश भर के 649 नवोदय विद्यालयों में रिक्त 1616 टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। एनवीएस द्वारा जारी शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न रीजन में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), प्रिंसिपल और मिसलिनियस कटेगरी टीचर के कुल 1616 पदों पर भर्ती की जानी है।


2 जुलाई से चल रही आवेदन की प्रक्रिया
एनवीएस टीचिंग भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार वेबसाइट, navodaya.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 22 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है, पीजी पदों के लिए शुल्क 1800 रुपये है, जबकि टीजीटी और मिसलिनियस कटेगरी टीचर के लिए अप्लीकेशन फीस 1500 रुपये है।
पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या
प्रिंसिपल – 12 पद
पीजीटी (बॉयोलॉजी) – 42 पद
पीजीटी (केमिस्ट्री) – 55 पद
पीजीटी (कॉमर्स) – 29 पद
पीजीटी (इकनॉमिक्स) – 83 पद
पीजीटी (अंग्रेजी) – 37 पद
पीजीटी (ज्योग्राफी) – 41 पद
पीजीटी (हिंदी) – 20 पद
पीजीटी (इतिहास) – 23 पद
पीजीटी (गणित) – 26 पद
पीजीटी (फिजिक्स) – 19 पद
पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) – 22 पद
टीजीटी (अंग्रेजी) – 144 पद
टीजीटी (हिंदी) – 147 पद
टीजीटी (गणित) – 167 पद
टीजीटी (विज्ञान) – 101 पद
टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) – 124 पद
टीजीटी (असमी) – 66 पद
टीजीटी (बोडो) – 9 पद
टीजीटी (गारो) – 8 पद
टीजीटी (कन्नड़) – 8 पद
टीजीटी (खासी) – 9 पद
टीजीटी (मलयालम) – 11 पद
टीजीटी (मराठी) – 26 पद
टीजीटी (मीजो) – 9 पद
टीजीटी (नेपाली) – 6 पद
टीजीटी (उड़िया) – 42 पद
टीजीटी (पंजाबी) – 32 पद
टीजीटी (तमिल) – 2 पद
टीजीटी (तेलुगू) – 31 पद
टीजीटी (उर्दू) – 44 पद
संगीत शिक्षक – 33 पद
कला शिक्षक – 43 पद
पीईटी मेल – 21 पद
पीईटी फीमेल – 31 पद
लाइब्रेरियन – 53 पद

