April 18, 2026

5 जुलाई का राशिफल: आज बीमारी से परेशान रहेंगे 6 राशि वाले, इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आवास से संबंधित समस्या पर कार्य करेंगे। प्रयास से समाधान भी प्राप्त कर लेंगे। आज का दिन अपेक्षाकृत बेहतर होगा। कल्याण के लिए शिवजी का दूध से अभिषेक करें। सफेद मिष्ठान का दान करें। 


वृषभः आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्ति के योग हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम तीव्र होगा। एलर्जी से बचकर रहें। आज शनिदेव को तिल का तेल चढ़ायें और तिल-गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें। सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित करें।

मिथुनः आज सुबह से कार्य में विलम्ब होगा। आज का दिन अपेक्षाकृत प्रतिकूल हो सकता है। गलती करने से बचने के लिए फॉलोअप का ध्यान रखें। उपाय के लिए माता का लाल वस्त्र और पुष्प से श्रृगांर करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

कर्कः जीवनसाथी को स्वास्थ्यगत कष्ट हो सकता है। पारिवारिक सहयोग रहेगा। वित्तीय हानि से तनाव हो सकता है। आज गुरु के उपाय आजमायें। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

सिंहः कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी हालांकि तत्काल लाभ के योग नहीं बन रहे हैं। धैर्य से कार्य करें। शनि की शांति के लिए उपाय करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।

कन्याः अनुशासनहीनता के कारण पारिवारिक तनाव हो सकता है। संतान को लेकर मानसिक कष्ट संभव है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। सूर्य जनित कष्टों के निवारण के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

तुलाः लगातार भ्रमण करने के योग हैं। घरेलू या मित्रों के साथ मार्केट जाने का प्लान बन सकता है। पड़ोसियों के साथ मुलाकात होगी। चोट लगने की संभावना है। आज ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

वृश्चिकः उलझन के बावजूद कार्य हो जायेगा, धैर्य रखें। कोई प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है। गोपनीयता का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

धनुः आज कोई काम ना होना आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। शारीरिक कष्ट, बुखार, कब्ज आदि के कारण भी परेशान होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय प्रतिकूल है। कफ, सर्दी से प्रभावित या दूषित जल से कष्ट संभव है। निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

मकरः आज आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। नयी विद्या सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सदस्य को चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है। कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा। आपकी टिप्पणी का गलत उपयोग हो सकता है, बोलने में सावधानी रखें। बृहस्पति के उपाय आजमायें। ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

मीनः आज पूर्वान्ह का समय स्वास्थ्य हेतु ठीक नहीं जायेगा। समय पर इलाज लेना चाहिए। नकारात्मक विचारों से बचें, उचित प्रयास करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


You may have missed