April 18, 2026

स्कूल में घुसकर एक छात्र को तीन युवकों ने मारा चाकू, इंस्ट्राग्राम में पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद

mara chaku

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में तीन छात्रों ने स्कूल में घुसकर एक छात्र पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।घायल छात्र को इलाज के लिए जिले के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।


जानकारी के मुताबिक घटना चकरभाठा के एक निजी स्कूल की है। पीड़ित 15 वर्षीय काॅमर्स का छात्र रोज की तरह आज सुबह भी स्कूल आया हुआ था। सुबह ग्यारह से साढ़े ग्यारह बजे के बीच छुट्टी होने के बाद क्लास से निकलकर स्कूल परिसर में ही पहुंचा था कि, तीन अन्य छात्र वहां पहुंचे और 15 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक वहां से भाग निकले। इधर खून से लथपथ छात्र को देख स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

घायल छात्र को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है, इंस्ट्राग्राम में छात्र ने कुछ फोटो पोस्ट की थी और इसी बात को लेकर आरोपी युवकों ने पहले गाली गलौज की, फिर चाकू से छात्र के ऊपर हमला कर दिया। हमले में छात्र को गंभीर चोट लगी है।

जानकारी मिली हैं कि आरोपी युवक भी दूसरे स्कूल के छात्र बताए है। फिलहाल पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।


You may have missed