Jio ग्राहकों के लिए खुशखबरी! ₹20 कम में 56 दिन वैलिडिटी और मिलेगा 84GB डेटा
नई दिल्लीः रिलायंस jio अपने यूजर्स के लिए हर बार सस्ते प्लान्स लेकर आती है। सस्ते रिचार्ज प्लान में ज्यादा जीबी और अनलिमिटेड कॉल के साथ आता है। वहीं ग्राहक भी कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान की खोज करते है। रिलायंस जियो के बाद कम दामों में कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है। आज हम आपको एक खास प्लान के बारें में बताने जा रहे है, जिसमें 20 रुपये कम देकर भी आपको दोगुनी वैलिडिटी मिल जाएगी।


Jio का 499 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का 499 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह आप कुल 56 जीबी डेटा का मजा ले सकते हैं। ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। खास बात है कि प्लान में जियो ऐप्स के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
Jio का 479 रुपये का प्लान
यह जियो प्लान 56 दिनों तक चलता है। इसमें आपको हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यानी कुल 84 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं। प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
₹20 कम में 56 दिन वैलिडिटी
अगर हम दोनों प्लान्स की तुलना करें तो आप देखेंगे कि 479 रुपये में आपको 20 रुपये कम देकर भी 56 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। वहीं 499 रुपये का प्लान 28 दिन ही ऑफर रहा है। कुल डेटा भी 479 रुपये में ज्यादा मिल रहा है। अगर आपको Disney+ Hotstar नहीं चाहिए तो 479 रुपये का प्लान ज्यादा बेहतर रह सकता है।

