July 27, 2026

11 जुलाई का राशिफलः दिन इन राशियों के लिए सप्ताह का पहला रहेगा खास

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज के दिन कार्यक्षेत्र के बहुत से महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। सहयोगियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। राहत के लिए काला वस्त्र या तिल का तेल दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।


वृषः आज के दिन आप कार्यक्षेत्र की योजनाओं के अलावा आर्थिक लेन-देन में लगे रहेंगे। व्यावहारिक जीवन में आपकी काम करने की तरकीब सभी को पसंद आती है। आपका दिन आज खुशनुमा रहेगा। कार्य की अधिकता से थकान संभव है। राहु की शांति के लिए राहु मंत्र का जाप कर सूक्ष्म जीवों को आहार दें। मूली का दान करें।

मिथुनः आज के दिन आप किसी के भरोसे में धोखा खा सकते हैं। अपने सहयोगियों से सावधान रहें। यात्रा में रहने से खानपान की असावधानी हानि दे सकती है। गाय को रोटी खिलायें। मंगल के यंत्र की पूजा के साथ मंगल के मंत्र का जाप करें।

कर्कः व्यक्तिगत या वैधानिक विवादों में फंस सकते हैं। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य से उलझन रहेगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। अपनों की नाराजगी दूर करने के उपाय करें। आज सूर्य को जल दें। गुड़ या खीर खिलायें।

सिंहः व्यावसायिक मामलों को पूरी मेहनत के साथ हैंडल करेंगे। विज्ञापन और प्रचार के जरिए भी आपको लाभ मिल सकता है। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। जल में कच्चा दूध डालकर अभिषेक करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्याः आज के दिन आप किसी मनोरंजन वाली जगह की यात्रा कर सकते हैं। किसी के साथ कोई डील या व्यापारिक संबंध बनाने हों, तो अपने अहम को आड़े मत आने दें। किसी पुराने विवाद का भी हल निकल सकता है। उपाय के लिए कुत्ते को रोटी खिलायें और केतु की शांति हेतु मंत्र जाप करें।

तुलाः आपका सामाजिक दायरा बढ़ने के योग हैं। यदि आप समय पर अपने कार्यस्थल पर लापरवाही करेंगे तो सहकर्मी की चालाकी से कार्य बिगड़ सकता है। थोड़ी सावधानी की आवश्यकता होगी। वाहन का उपयोग संभल कर करें। उपाय के लिए तांबे की अंगूठी दान करें। मंगल के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिकः कोई कीमती वस्तु खो सकती है। धन सुख में कमी कर सकता है। स्वास्थ्य में वातरोग तथा बुखार से कार्य में रूकावट संभव है। आज भोजन की थाली से खाना निकालकर कुत्ते को दें। दूध या चावल का दान करें।

धनुः आज के दिन आप पारिवारिक उत्सव में भागीदारी कर सकते हैं। निरंतर कार्य के कारण शारीरिक थकान हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। उपाय के लिए सूर्य के मंत्रों का जाप कर दिन का प्रारंभ करें। मीठी वस्तु दान करें।

मकरः अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें और दूरदर्शिता से काम लें। इधर-उधर की झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने काम को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। उपाय के लिए छायापात्र का दान करें। दत्तात्रेय मंत्र का जाप करें।

कुंभः आज आप शक्तिशाली और अनुकूल ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। दिन भर लोगों से घिरे रहेंगे। आज चंद्रमा को अर्घ्य देकर आहार ग्रहण करें। सुहाग सामग्री का दान करें।

मीनः आज मनोरंजन और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां आपके जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। व्यस्त होकर आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता कहलाएंगे। पूजापाठ में सम्मिलित होंगे। उपाय के लिए लाल वस्तु का दान एवं गायत्री मंत्र का जाप करें।


You may have missed