BIG BREAKING: रायपुर के मरीन ड्राइव में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी की मौत से थी दुखी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवती ने तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतिका गांधी नगर की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुंचे हुये है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह की बताई जा रही है। शंकर नगर के गांधी नगर निवासी युवती तालाब में कुद गई। युवती को तालाब में कूदते लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तेलीबांधा थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर युवती को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा हैं कि युवती के प्रेमी की कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। प्रेमी की मौत से युवती काफी सदमे में थी। इधर पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुत्री की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

