June 2, 2026

छत्तीसगढ़: उफनते नाले में बह गया चावल से भरा ट्रक, देखें Video

bdanala

बीजापुर: जिला मुख्यालय के वेयर हाउस से पीडीएस का चांवल भर कर संकनपल्ली के लिए निकला ट्रक कोंगुपल्ली के पास नाले में अचानक पानी बढ़ जाने से चांवल सहित बह गया है। इस घटना में वाहन चालक सकुशल और सुरक्षित होने बच निकला है । जिले में पिछले सप्ताह भर से अनवरत मुशलाधार बारिश हो रही है, जिसे नदी नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है । बारिश के चलते सैकडों गांवों का सम्पर्क ब्लाक और जिला मुख्यालय से कट चुका है ।


दरअसल, जिला मुख्यालय से जुलाई 2022 का पीडीएस का चांवल भर कर ट्रक रविवार की सुबह संकनपल्ली के लिए निकला हुआ था । इसी दौरान कोंगुपल्ली से संकनपल्ली जाने वाले रास्ते पर मेंटूपल्ली से होकर बहने वाले बड़ानाला में ट्रक में तकनीकी खराबी आने की वजह से वाहन वहीं खड़ी हो गई । इसी दौरान अचानक नाले का जल स्तर बढ़ने लगा और देखते ही देखते चांवल से भरी ट्रक को बहा कर ले गई । नाले का जल स्तर बढ़ता देख वाहन चालक ट्रक को छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर अपनी जान बचाया । इस मामले की सूचना जिले के अधिकारियों को दे दी गई है, जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकें हैं ।


You may have missed