April 18, 2026

10 जुलाई का राशिफलः जानिए देवशयनी एकादशी पर क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज आपको मानसिक असंतोष हो सकता है। इसके साथ ही दुर्घटना या चोट से आप आकस्मिक हानि उठा सकते हैं। राहु के प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।


वृषभः आप अपनी महत्वाकांक्षा के अनुरूप उत्साहित होकर कार्य करेंगे, जिससे आपकी आज बहुप्रतीक्षित इच्छा की पूर्ति होगी। भौतिक वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। मंगल दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मिथुनः अवसाद से बचकर रहना होगा नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। भाई या परिवार के प्रति कठोर होने से मानसिक शांति एवं प्रसन्नता में कमी आ सकती है। सूर्य से संबंधित उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

कर्कः आज आप अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी स्वयं की भूल को सुधार लेंगे, जिससे बड़ों की प्रशंसा तथा लोगों का अच्छा साथ मिलेगा। वाकचातुर्य होने से अपना काम करवाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही व्यवसाय या सहयोगियों से अच्छे सहयोग से लाभ प्राप्त करेंगे। किंतु स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चंद्रमा के इस दोष की निवृत्ति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। दूध, चावल का दान करें।

सिंहः नये प्रकार के काम की शुरूआत हो सकती है। स्वास्थ्य के कारण नित्यचर्या में अव्यवस्थित होने से हानि तथा कष्ट संभव है। इसके लिए विपरीत परिस्थितियों में भी प्रतिरोध शक्ति का विकास करें एवं शुक्र के उपाय आजमायें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कन्याः यात्रा करने तथा उस यात्रा से धनहानि तथा विवाद के कारण तनाव संभव है। वाणी तथा आहार का संयम रखें। बुध जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। भगवान गणेश को दूबी चढ़ाएं। मूंग का दान करें।

तुलाः लेखन तथा सृजनात्मक क्षमता से अच्छी सराहना मिलेगी। आपकी योजनाए फलीभूत होंगी। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। शनि के कारण बेहद कड़वा बोलने एवं विवाद से रिश्तों में कटुता आएगी, जिससे मानसिक अशांति हो सकती है। शनि कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

वृश्चिकः कला एवं साहित्य के प्रेमी होने से आपको विशेष प्रशंसा की प्राप्ति होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य एवं थकाने वाली रूटिन से तनाव रहेगा। सूर्य से उत्पन्न कष्ट की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

धनुः आत्मविश्वासी तथा नियम में अडिग रहकर कार्य करने एवं कार्य में नवीनता से आपको आज संचार माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करीबी रिश्तेदार या छोटे भाई की खुशहाली से प्रसन्न रहेंगे। काम की गुणवत्ता के साथ समय की भी कीमत समझें। मंगल के कारण से हाथ या कंधे में खिंचाव से परेशान हो सकते हैं। मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसू की दाल, गुड़ दान करें।

मकरः सामाजिक उत्थान के महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी यात्रा तथा उससे यश तथा प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य एवं खान पान की अनियमितता के कारण छोटे-मोटे रोगों से मानसिक परेशानी हो सकती है। बृहस्पति की शांति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कुंभः जीवन में छोटे बदलाव आपको लाभदायक होंगे। अपनी जिम्मेदारी की प्राथमिकता तय करें एवं अपव्ययी होने से बचें, जिससे आर्थिक तंगी हो सकती है। किसी अफवाह के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः परीक्षा के समय यात्रा के योग होने से अध्ययन में बाधा और तनाव हो सकता है। भावुकता तथा अव्यवहारिक निर्णय लेने से बचें एवं चंद्रमा से संबंधित कष्ट की निवृत्ति के लिए चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।


You may have missed