प्रेमी ने सबके सामने भर दी दुल्हन की मांग, बोला- उसने ही कहा था स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना…
पटना: शादी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो बिहार के नालंदा से सामने आया है, जहां दुल्हन का प्रेमी प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसकी मांग में सिंदूर डालने के लिए उसकी शादी में पहुंच गया, प्रेमी ने दूल्हे से पहले खुद सिंदूर निकालकर प्रेमिका की मांग में डाल दिया। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजनों और लड़केवालों ने उसे पकड़ लिया और इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया। खून से लथपथ युवक अब अस्पताल में गंभीर हालत में जूझ रहा है। घटना मंगलवार, 5 जुलाई की रात हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गर्लफ्रेंड की शादी में उसका प्रेमी पहुंच गया और वरमाला के दौरान वो स्टेज पर चढ़ सबके सामने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर देता है। जबतक लोग कुछ समझ पाते, उसने प्रेमिका को माला पहनाई और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर दी थी। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है।
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि मेरी शादी के बीच में आकर सिंदूर लगा देना. प्रेमी ने बिलकुल वैसा ही किया. लेकिन प्रेमिका ने ये नहीं बताया कि उसके बाद क्या करना है?
सिंदूरकांड के बाद लड़की के घरवालों ने प्रेमी की पिटाई कर दी. लड़का अस्पताल में है, दोनों तरफ से थाने में शिकायत दी गई. pic.twitter.com/04wMZuRJ6O
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) July 7, 2022
पिटाई में युवक का सिर फट गया और पूरा चेहरा सूज गया। युवक ने कहा कि फोन करके लड़की ने ही उसे बुलाया था, उसने ही कहा कि स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना। पिटाई के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी करने से भी मना कर दिया। युवक का नाम मुकेश कुमार है। और दोनों एक ही गाँव के हैं।

