Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें नए भाव
नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदने कि सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है, भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 50,561 रुपये का हो गया है। एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 56,760 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।


जानें क्या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 114 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 50,561 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 136 रुपये की गिरावट के बाद 56,760 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 56,896 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
छत्तीसगढ़ में आज सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 5,027 रुपए प्रति ग्राम है।
छत्तीसगढ़ में आज चांदी का भाव
छत्तीसगढ़ में आज चांदी का भाव 63.00 रुपए प्रति ग्राम है।

