भारत की 94 वर्षीय दादी का कमाल: विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक किया अपने नाम
नई दिल्ली: फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 94 वर्षीय धावक भगवानी देवी ने 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 100 मीटर की दूरी 24 दशमलव सात चार सेकेंड में दौड़कर पूरी की।


भगवानी देवी ने शॉटपुट में भी कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 29 जून से 10 जुलाई तक टाम्परे में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप 35 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष तथा महिला एथलीटों के लिए आयोजित होती है।

