उर्फी जावेद ने अब बदन पर चिपका लिए ब्लेड, यहां देखें एक्ट्रेस का ड्रेस पर नया एक्सपेरिमेंट
मुंबई: हर किसी को इस बात की एक्साइटमेंट रहती हैं कि इस बार उर्फी क्या नया एक्सपेरिमेंट करके सामने आएंगीं। हर दिन उर्फी का नया लुक लोगों को हैरान कर देता है। लेटेस्ट वीडियो में उर्फी को स्लीवलेस शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा रहा है। उन्होंने अपने ये ड्रेस बहुत सारा ब्लेड से बनाई है।


View this post on Instagram
अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने सटल मेकअप और बालों की पॉनीटेल बनाकर कंप्लीट किया है। इस दौरान उर्फी ने कानों में ब्लैक कलर के ईयररिंग्स पहने हुए हैं। वहीं, अब वीडियो में उर्फी अपना स्वैग दिखाते हुए इस लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
महज 25 साल की हैं उर्फी जावेद
एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर और वीडियो का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. और जैसे ही उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर करती हैं तो वो मिनटों में वायरल हो जाता है. उर्फी जावेद की उम्र महज 25 साल है और वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, फैंस को भी हर दिन उर्फी के लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है

