April 29, 2026

पत्नी के मइके जाने से नाराज हुआ युवक, 112 में कॉल कर बोला- आधे घंटे में नहीं आए तो दे दूंगा जान

aag lga

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा निवासी विमल नवरंग ने मंगलवार की शाम पुलिस के डायल 112 में कॉल किया और कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। आधे घंटे के भीतर पुलिस नहीं पहुंची तो वह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लेगा या फिर कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर लेगा।


जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम गांव पहुंच गई। इस दौरान विमल अपने गांव के बाहर मिला। उसके एक हाथ में पेट्रोल की बोतल थी और दूसरे हाथ में कीटनाशक दवा रखा था। पुलिसकर्मी संजय विश्वास और ड्राइवर संजय साहू को देखकर उसने बोतल में रखे पेट्रोल को खुद पर डाल लिया।

युवक बोला- कलेक्टर को बुलाओ तभी होगी बात
कांस्टेबल संजय विश्वास ने समझाइश देने का प्रयास किया, तब विमल उन्हें करीब आने पर आग लगाने की धमकी देने लगा। इस दौरान युवक ने बोतल में रखे पेट्रोल उनकी ओर डाल दिया। युवक कहने लगा कि उसकी बीवी बच्चे और कलेक्टर को बुलाओ तभी वह उनकी बात मानेगा। पुलिसकर्मी उसकी पत्नी को लाने की बात कहकर उलझाने की कोशिश करते रहे।

पुलिसकर्मी युवक को अपने साथ चलने के लिए कहते रहे। लेकिन, वह तैयार नहीं हुआ। पुलिसकर्मी उसके पास जाने की कोशिश करने लगे। तभी उसने जेब में रखे लाइटर निकालकर आग लगा दिया। पेट्रोल की वजह से आग की तेज लपटें उठीं, उसे जलते देखकर आरक्षक विश्वास ने उसे फौरन उठाकर घास में पटक दिया और आग बुझाने लगे। आग बुझाते समय आरक्षक का हाथ भी झुलस गया। इस बीच युवक का भाई भी आ गया। फिर उसे इलाज के लिए बिल्हा अस्पताल ले गए, जहां से उसे CIMS रेफर कर दिया गया। आग से युवक के कमर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है। हालांकि, उसकी स्थिति सामान्य है।

भाई बोला- घरेलु विवाद के चलते मायके चली गई है भाभी
आग बुझाते समय विमल का भाई भी वहां पहुंच गया था। बीच-बचाव में आरक्षक के साथ ही चालक व विमल के भाई का हाथ भी झुलस गया। उसने पुलिस को बताया कि भाई विमल के साथ हुए घरेलु विवाद के चलते कुछ दिन पहले उसकी भाभी बच्चों को लेकर मायके चली गई है। विमल उन्हें दो-तीन बार लेने भी जा चुका है। लेकिन, वह नहीं आ रही है। इसके चलते वह परेशान था।


You may have missed