13 जुलाई का राशिफलः वृषभ और मीन को हानि की आशंका, यहां जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषः आज आप अपने करीबियों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। घरेलू स्तर पर सुख समृद्धि बनी रहेगी। कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। शनि से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।


वृषभः आप कार्यस्थल में व्यर्थ किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। कार्य को समयसीमा में पूर्ण करें और अपने आप को नियमित रखें। अधिक तनाव से ब्लड प्रेशर संभव है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। श्वेत वस्त्र धारण करें।
मिथुनः आज नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति संभव है। इस समय आप सहज महसूस करेंगे। आपमें से कुछ व्यक्ति इस समय तीर्थयात्रा में जा सकते हैं। उदर विकार से बच कर रहें। दोषों को दूर करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। भूखे को आहार दान करें।
कर्कः आज आपके बौद्धिक क्षमता तथा कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। नये अवसर की प्राप्ति या उच्च शिक्षा हेतु चयन हो सकता है। दांत दर्द के कारण कष्ट रहेगा। आज ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।
सिंहः आज आपके किसी बॉस से सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आपके काम में लाभ होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन तथा भ्रमण के योग हैं। आज ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। दवा दान करें और सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
कन्याः आज आपके हुनर के कारण यश की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। लाभ तथा उत्साह को बनायें रखने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
तुलाः आज अधीनस्थों को सहायता कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ उत्सव में शामिल होंगे। वित्तीय हानि संभव है। सूर्य कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।
वृश्चिकः आज संतान के स्वास्थ्य से संबंधित कष्ट हो सकता है। धार्मिक कर्म कर सकते हैं। व्यवसायिक संबंधों में सुधार संभव है। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
धनुः आज सभी काम में अच्छी शुरूआत होगी। नये व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सिरदर्द हो सकता है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए गुड़-रोटी गाय को खिलायें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मकरः आज सभी का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्तर पर सफलता की प्राप्ति होगी। पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा तंदुरूस्त रहने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कुंभः आज घरेलू सामग्री पर खर्च करेंगे। पारिवारिक शुभकाम में सहभागिता रहेगी। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव रह सकता है। गुरू के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
मीनः लगातार भागदौड़ करना पड़ सकता है। आज भाइयों एवं सहयोगियों से विवाद हो सकता है। आकस्मिक धन हानि की संभावना से बचने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

