June 3, 2026

यहां देखें लापरवाही का नतीजा! समुद्र किनारे सेल्फी ले रहे लोगों को बहा ले गई लहरें

lahre

मुंबई: सोशल मीडिया में एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर किनारे कई लोग खड़े होकर लहरों का मज़ा ले रहे है। समंदर में उठती ये लहरें सामान्य से कई गुना बड़ी थी। लहरों के पास ही पत्थरों पर कई लोग खड़े हैं और कुछ इसकी फोटोग्राफी और सेल्फी लेने में मशगूल हैं। हालांकि ये लहरें साफ संकेत दे रही हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है लेकिन कोई भी पीछे हटने के तैयार नहीं।


देखते ही देखते समंदर से लहरों का बवंडर उठता है और आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। इसमें कुछ लोग किसी तरह बचते हैं, कोई किसी को खींचता है और लोगों को लहरें बहा कर ले जाती है। ये हादसा उन्हीं की लापरवाही का नतीजा है।


You may have missed