July 7, 2026

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी सुष्मिता सेन से करेंगे शादी, इस ऐलान से फैंस भी हैरान

IMG_20220714_213106

मुंबई: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे ट्वीटर पर अपनी शादी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से होने का ऐलान किया। सुष्मिता को बेटर हाफ बताया था। मीडिया में खबर चली तो पहले ट्वीट के करीब आधा घंटे बाद अपनी सफाई में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया। इसमें लिखा- स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।


मोदी ने सुष्मिता का गलत ट्विटर अकाउंट टैग किया
ललित मोदी ने अपने पहले ट्वीट में सुष्मिता का गलत ट्विटर अकाउंट टैग किया। उन्होंने इसमें @sushmitasen47 लिखा, जबकि वास्तव में सुष्मिता का ट्विटर अकाउंट @thesushmitasen है।

ललित मोदी का वह ट्वीट जिससे उनकी शादी की चर्चा शुरू हुई थी

सुष्मिता का रोहमन के अलावा इन हस्तियों से रहा अफेयर
विक्रम भट्ट: मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता का नाम सबसे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। सुष्मिता और विक्रम फिल्म दस्तक (1996) की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। कुछ समय के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

रणदीप हुड्डा: रणदीप हुड्डा भी कभी सुष्मिता के साथ अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे थे। दोनों फिल्म कर्मा, कंफेशन और होली में साथ काम करने के दौरान करीब आए थे।

वसीम अकरम: सुष्मिता के 2013 के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में थीं। कहा तो ये भी गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन सुष्मिता ने इन खबरों का खंडन किया था।

ऋतिक भसीन: 2015 के आसपास, सुष्मिता मुंबई के एक रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में थीं। दोनों को कई बार पब्लिक आउटिंग में साथ देखा गया था।

मुद्दसर अजीज: डायरेक्टर मुद्दसर अजीज भी उन लोगों में से थे जिनका सुष्मिता के साथ अफेयर रहा। सुष्मिता ने मुद्दसर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म दूल्हा मिल गया में भी काम किया था जो कि फ्लॉप रही थी।


You may have missed