August 25, 2026

कोरोना BREAKING: प्रदेश में आज 400 से ज्याद नए मामले, रायपुर से 90 मरीज

coco

रायपुर: प्रदेश में कोरोना के नए मामलों इजाफा जारी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज 410 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 246 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2232 हो गई है।


राजधानी रायपुर में 90 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी तरह राजनांदगांव से 30, बालोद से 12, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 9, धमतरी से 4, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 26, रायगढ़ से 14, कोरबा से 15, जांजगीर चापा से 11, मुंगेली से 13, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 7, सरगुजा से 15, कोरिया से 4, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 5, जशपुर से 6, बस्तर से 6, कोंडागाँव 1, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 0, कांकेर से 2, नारायणपुर से 3 बीजापुर से 1 मरीजों की पहचान हुई है।


You may have missed