17 जुलाई का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन
मेषः पत्नी के बीच तालमेल से प्रसन्नता रहेगी। काम में अच्छी सफलता के योग हैं। कमर या रीढ़ की हड्डी में तकलीफ की संभावना है। चंद्रमा की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। रूद्राभिषेक करें। दूध और चावल का दान करें।


वृषभः फर्नीचर या घरेलू सामग्री में व्यय कर सकते हैं। लाभ की स्थिति बनी रहेगी। त्वचा संक्रमण संभव है। सूर्य की शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
मिथुनः व्यवसायिक यात्रा पर जाने की संभावना है। नये अवसर की प्राप्ति होगी। कार्य में इंवेस्टमेंट और प्रतिद्वंदियों से हानि के योग हैं। आज मंगल के उपाय आजमाएं। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कर्कः मौज-मस्ती का मूड रहेगा। युवावर्ग के लिए उत्साह से परिपूर्ण दिन है आज। काम समय पर पूरा होगा। कार्य क्षमता और दक्षता में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कार्य करने वाले की यथा संभव सहायता करें। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक से कल्याण होगा। उड़द या तिल दान करें।
सिंहः किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा आएगी। काम के स्तर पर तनाव रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। गुरू के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें। चंदन का तिलक करें।
कन्याः पारिवारिक कारणों से आकस्मिक खर्च होगा। मातृपक्ष की यात्रा संभव है। थकान तथा अनिद्रा रहेगी। शुक्र जनित कष्टों के निवारण के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
तुलाः काम से फुर्सत मिलेगी। संतान का साथ तथा सुख मिलेगा। छोटी यात्रा सुखदायी होगी। डस्ट या थ्रोट इंफेक्शन संभव है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।
वृश्चिकः महत्वपूर्ण काम में सफलता के योग हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरु करें। दोस्तों के बीच विवाद हो सकता है। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक से कल्याण होगा। उड़द या तिल दान करें।
धनुः पुराने रूके काम पूरे होंगे। आज दिन खुशगवार रहेगा। अचानक अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। केतु के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
मकरः व्यवसायकि क्षेत्र में विवाद शांत होगा। कम प्रयास से भी अच्छी सफलता मिल सकती है। दोस्तों से सामंजस्य बनेगा। सूर्य की प्रसन्नता के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प, चंदन तथा शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
कुंभः पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थगत कष्ट संभव है। आज मंगल के उपाय कर लें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
मीनः नवीन कार्य की शुरूआत होगी। अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग करेंगे। नवीन सोच तथा नये तरीके से काम में सफलता मिलेगी। विवाद से मानसिक कष्ट हो सकता है। मानसिक शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

