बड़ी खबर: कांकेर के चारामा घाटी में भूस्खलन, सड़क पर गिरी चट्टानों से आवाजाही बंद
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शनिवार रात से हो रही तेज बारिश के चलते चारामा घाटी में बड़ी-बड़ी चट्टानें मुख्य मार्ग पर गिर गई हैं। इसके चलते रायपुर-जगदलपुर मार्ग बाधित हो गया है।


अच्छी बात ये है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, पर आवागमन बाधित है। नेशनल हाईवे होने के कारण पुराने मार्ग से आवागमन को प्रशासन ने चालू करवाया है। चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रास्ते को बंद करा दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर पुनः रास्ता बहाल करने का प्रयास जारी है, इसके लिए बड़ी क्रेन मंगाई गई हैं तब तक सावधानी पूर्वक पुराने रास्ते से आवागमन चालू किया गया है।

