कुछ ही घंटो में खुलेंगे गंगरेल बांध के गेट: गांवों को अलर्ट जारी, 91 फीसदी तक भरा पानी
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) में 91 फीसदी तक भर गया है। अब से करीब एक घंटे बाद डैम को खोला जाएगा। ऐसे में महानदी के किनारों के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।


गंगरेल डैम भी फुल होने की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि 76 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। इसे देखते हुए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। उनके आने के बाद बांध के गेट खोले जाएंगे। अभी के अनुमान के मुताबिक, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।
रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार में पड़ेगा असर
डैम से पानी छोड़ जाने का असर धमतरी के साथ ही रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार में भी पड़ेगा। ऐसे में प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों को अलर्ट कर दिया है। ग्रामीणों से नदी किनारे और उसके आसपास जाने से रोका जा रहा है। इसे लेकर जिले के SP और अन्य पुलिस अफसरों को सूचित किया गया है। उनसे कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करें। किसी भी तरह से जान या माल का नुकसान न हो पाए।

