April 18, 2026

18 जुलाई का राशिफलः कन्या, तुला और मीन राशि वालों को होगी वित्तीय हानि

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि वाले जातक आज पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा करेंगे। यात्रा में खर्च अधिक होगा और भावुकता रहेगी। आहार का संयम रखें। लाभ के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। माता दुर्गा को दूध और चावल अर्पित करें।


वृषभः आज आप जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद या अलगाव के कारण मानसिक कष्ट का सामना कर सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान विवाद या हानि से कष्ट हो सकता है। भीड़ में विवाद से बचें। मंगल के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ भौमाय नमः का जाप करें। मां दुर्गा को मसूर दाल या लाल वस्त्र चढ़ायें। दुर्गा कवच का पाठ करें।

मिथुनः मिथुन राशि वालों पर व्यवसाय में काम को समय पर करने का प्रेशर ज्यादा होगा। महत्वाकांक्षा के अनुरूप काम का स्तर होने से, व्यवसायिक स्तर में सुधार होकर ग्रोथ बहुत अच्छी होने की संभावना है। पार्टनर के साथ व्यवसायिक तालमेल बेहतर होने से लाभ में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। बृहस्पति के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में केला, नारियल का दान करें। माता के मंदिर में पीले वस्त्र का चढ़ावा चढ़ायें।

कर्कः आज पारिवारिक व्यवसाय और उसके द्वारा प्राप्त लाभ से कार्य में नवीनकरण या नये क्षेत्र में कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। काम में वित्तीय इंवेस्टमेंट से बिजनेस में प्रगति होने से प्रसन्नता तथा घरेलू तथा व्यवसायिक साथ संभव है। राजकीय लाभ तथा स्थिति में प्रगति होगी। लाभ की स्थिति बनायें रखने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

सिंहः इस राशि के लोग मातृपक्ष तथा जीवनसाथी के साथ पारिवारिक उत्सव में शामिल होने हेतु कुंटुब के साथ दिन बीता सकते हैं। आज पूरा दिन पारिवारिक काम में दिन तथा एनर्जी के बीच बिताना सूकून देगा। आज थकान से बचने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। माता दुर्गा को वायलेट रंग का वस्त्र चढ़ायें। उड़द या तिल से हवन करें।

कन्याः आज किसी काम में वित्तीय हानि हो सकती है। साथ ही किसी काम में लगाया गया धन आज डूब सकता है। हानि से बचाव के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायेंः श्वेत वस्त्र माता दुर्गा को अर्पित करें।

तुलाः आज किसी काम में नई सोच तथा ऊर्जा से करने के कारण विरोधी बेवजह विरोध एवं विवाद कर सकते हैं तथा हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आज कार्य या भागीदारी में तालमेल की कोशिश में सफलता मिल सकती है। आहार की अनियमितता कष्टकारी हो सकती है। सूर्य कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

वृश्चिकः आज आप आपके बौद्धिक चातुर्य तथा वाक्पटुता एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से कोई विवाद निपटाने में सफल रहेंगे, जिससे आस-पड़ोस में आपके काम की प्रसिद्धि तथा प्रशंसा की प्राप्ति होगी। अधिनस्थों तथा प्रतिद्धंदियों को सहायता देंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। शांति के लिए मंगल के उपाय करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

धनुः आज आप अपना पूरा समय एवं ऊर्जा सामाजिक कार्य या संतान की अध्ययन की व्यवस्था के लिए देंगे। आज आप अपना प्रोजेक्ट या अध्ययन संबंधी कार्य पूरा करने के लिए तैयारी करेंगे। शारीरिक कष्ट की संभावना है। गुरू के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।

मकरः आज आप ना तो अध्ययन संबधी कार्य कर पायेंगे ना ही अपने व्यवसाय या नौकरी संबंधी कार्य कर पायेंगे। आज आप वस्त्र या आभूषण की खरीदी कर सकते हैं। सिर्फ अपने बजट के अंदर रहकर कार्य करें और पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा तंदुरूस्त रहने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कुंभः आज आप किसी विवाद को स्वयं सुलझाने के लिए अपने पार्टनरों से मुलाकात कर सकते हैं। हो सकता है कि इसके लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ जाए। साथ ही समझौता कराने के प्रयास में उत्पन्न विवाद से आप तनाव में आ सकते हैं। शनिजन्य तनाव से निवारण के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मीनः आज आप के सभी कामों में बाधा, विलंब या हानि संभव है। इलेक्ट्रानिक गजट से लाभ या विवाद हो सकता है। सीनियर या सामाजिक विरोध तथा हानि से सावधान रहें एवं बचाव के लिए तथा शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।


You may have missed