April 17, 2026

जींस पहनने से रोकने पर पत्नी ने चाकू मारकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन महीने पहले हुई थी शादी

PRIVET

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। दरअसल पति ने उसे जीन्स पहनने से मना किया था। जिसपर महिला ने अपने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने पति के हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जोरभिठा गांव का है।


जानकारी के मुताबिक जोरभिठा गांव के आंदोलन टुडू और पड़ोस के गांव दूधकेबड़ा निवासी पुष्पा टुडु की शादी तीन महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पुष्पा टुडु जींस पहनकर सार्वजनिक जगहों पर जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति को इसपर एतराज था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह पास के गोपालपुर गांव में लगे मेले में जींस पहनकर गई थी। मेले से लौटने पर पति ने उसे आगे से जींस पहनने से मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा। जिसके बाद 12 जुलाई की रात पुष्पा ने अपने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह घायल आंदोलन टुडू को इलाज के लिए धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।

इस घटना की शिकायत मृतक के पिता कणेश्वर टुड़ू ने पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच जींस पहनने को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।


You may have missed