बड़ी खबर: जतमई जलप्रपात में नहाने के दौरान लापता हुए युवक का शव बरामद
गरियाबंद: जिले के तीर्थस्थल जतमई जलप्रपात में लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है। रविवार की शाम झरने में नहाने गए 15 युवक के दल में एक युवक लापता हो गया। जिसके बाद रेस्क्यू और पुलिस की टीम तलाश में जुटी। कड़ी मशक्कत के बाद आज लाश बरामद की गई है।


बता दें कि छुरा ब्लॉक के गायडबरी गांव के निवासी 17 वर्षीय प्रेम कुमार नाम का युवक रविवार देर शाम झरने से लापता हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस बल और एसडीआर टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन जंगली इलाका और तेज बारिश के चलते नहीं ढूंढ पाए।
वहीं आज तड़के मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी टीम ने एक बार फिर मशक्कत कर लापता युवक की लाश बरामद कर ली है। मामले में छुरा पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

