August 17, 2026

BREAKING: बॉलीवुड के मशहूर गायक का निधन, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

nidhan

मुंबईः मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भूपिंदर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।


अमृतसर में पैदा हुए भूपिंदर सिंह 82 साल के थे। उनकी पत्नी मिताली ने बताया कि भूपिंदर को कोलन कैंसर था। भूपिंदर का इलाज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्हें 10 दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना भी हो गया था, जिसके बाद उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही थी।

भूपिंदर ने ‘दिल ढूंढता है’, ‘नाम गुम जाएगा’, ‘किसी नजर को तेरा इंतजार’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए थे। उन्होंने मौसम, सत्ते पे सत्ता, अहिस्ता अहिस्ता, दूरियां, हकीकत जैसी कई फिल्मों में यादगार गाने गाए थे।


You may have missed