April 30, 2026

20 जुलाई का राशिफलः इन राशिवालों को शेयर और सट्टे में होगा बड़ा नुकसान

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशिवाले आज किसी नवीन योजना पर इंवेस्टमेंट करेंगे। लाभ की संभावना है किंतु विलंब हो सकता है। पेंडिंग काम निपटाने में सफलता मिलेगी। शुक्र के उपाय से लाभ होगा। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।


वृषभः प्रयास से अधिक महत्वाकांक्षा हानिकारक साबित हो सकती है। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। शांति के लिए सूक्ष्म जीवों को आहार दें और देवीजी को नीले वस्त्र अर्पित करें।

मिथुनः सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद टालें। संतान की चिंता रहेगी। शनि की शांति के लिए भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। सात्विक आहार लेवें।

कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। कामकाज में सुधार करना होगा। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। निवृत्ति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।

सिंहः अचानक आने वाली काम में बाधाओं से मन परेशान रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। उपाय के लिए मंगल के मंत्रों का जाप करें और चावल-चीनी का दान करें।

कन्याः जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुभ संदेश प्राप्त होगा। आज गायत्री मंत्र का जाप करें और हरी मूंग का दान करें।

तुलाः बिजनेस लेनदारी रुक सकती है। आर्थिक स्थिति में दोतरफा परेशानी होगी। रक्त विकार संभव है। कष्टों के निवारण के लिए हरी चूड़िया बहन या किसी लड़की को दें। गणेशजी में दूबी चढ़ायें।

वृश्चिकः शेयर में धन ना लगायें अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि संभव है। छुट्टियां स्वीकृत ना होने से परेशान हो सकते हैं। आज ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

धनुः परिवार में सभी सदस्यों का व्यवहार अनअपेक्षित होगा। कार्य का निर्वहन ठीक से नहीं करने से तनाव हो सकता है। मतभेद और विवाद के कारण तनाव हो सकता है। उपाय के लिए जरूरतमंदों को दवा दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

मकरः आज लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। कोई बड़ा बदलाव संभव है। गुस्से पर काबू रखें। ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।

कुंभः छोटे छोटे कार्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी की शिकायत नजरअंदाज ना करें। स्वास्थ्यगत कष्ट अचानक बढ़ सकता है। कष्टों की निवृति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।

मीनः मीन राशि के जातकों को घरेलू व्यवस्था हेतु प्रयास करना होगा। कार्यस्थल में कुछ लोगों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। कार्य में रूकावट की संभावना है। आज सूर्य के उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


You may have missed