करीना कपूर फिर से बनने वाली है मां, एक्ट्रेस बोली– देश की आबादी बढ़ाने में सैफ का काफी योगदान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिर से मां बनने वाली है? यह खबर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी है। दरअसल करीना लंदन में अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर रही हैं। वहां से वायरल हुई एक तस्वीर में करीना का बेबी बंप जैसा कुछ दिखाई दे रहा है जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा थी कि बेबो तीसरी बार मां बनने वाली है।


वहीं करानी कपूर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने जवाब देकर प्रेगनेंसी की सच्चाई बताई है। उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनका बेबी बंप सिर्फ पिज्जा और वाइन का नतीजा है जो उन्होंने अपनी छुट्टियों के दौरान लिया था।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगलवार को लिखा कि यह पास्ता और वाइन है दोस्तों… शांत हो जाओ… मैं प्रेगनेंट नहीं हूं.. उफ…. सैफ का कहना है कि उन्होंने पहले ही देश की आबादी के लिए बहुत अधिक योगदान दिया है… एन्जॉय करो… केकेके।
इसके पहले करीना की टीम ने भी इस खबर को गलत बताया था और कहा कि खबर गलत है। ऐसा लगता है कि किसी ने तस्वीर से छेड़छाड़ की है, यह खबर बिल्कुल भी सच नहीं है।
बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था वहीं कपल ने पिछले साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

