June 2, 2026

खौफनाक हादसा: डंपर ने गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा

Firozabad Road Accident

उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से एक खौफनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक डंपर ने गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान महिला के पेट में पल रहा बच्चा भी बाहर निकल आया। वहीं यह मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।


मामला जिले के नरखी थाना क्षेत्र के बरतारा गांव का है। जहां पर एक पति-पत्नी बुधवार को बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा और उनकी पत्नी ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक से कुलचने के कारण गर्भवती महिला का पेट फट गया। गर्भ में पल रही शिशु बाहर आ गया। उसके रोने की आवाज सुनकर बच्ची को आनन-फानन में फिरोजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां नवजात की की स्थिति ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची बिल्कुल ठीक है। उसे इलाज की जरूरत है।

इस हादसे में महिला की मौत गर्भ फटने के कारण बताया जा रहा है। घटना में मृत महिला की पहचान कामिनी के रूप में हुई है। महिला अपने पति के साथ बाइक से कोटला फरिहा इलाके में अपने माता-पिता के घर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक चालक फरार है। उसके वाहन को कब्जे में ले लिया गया और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


You may have missed