June 2, 2026

रायपुर में लड़की ने की चाकू घोंपकर लड़के की हत्या: साइड नहीं देने पर मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

chakuuu

रायपुर: राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना इलाके से चाकू बाजी का एक मामला सामने आया है जहां, एक नाबालिग लड़की ने युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया, खबर है कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक कंकाली पारा का रहने वाला था। मूक बधीर होने के कारण युवक चौक पर स्कूटी का हॉर्न नहीं सुन पाया, जिसके बाद साइड नहीं मिलने पर नाराज युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद से लड़की फरार हो गयी है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


बता दें कि युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहाँ युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही थी, जिसके बाद अब खबर आ रही है कि युवक की मृत्यु हो गयी है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि युवत अपने साथ चाकू लेकर क्यों चल रही थी.? पुलिस ने मामला पंजीबंध कर लड़की के पिता को अपने हिरासत में ले लिया है और लड़की की तलाश शुरु कर दी है।


You may have missed