April 23, 2026

छात्रा को डांटने पर परिजनों ने महिला टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा, मामले का Video हुआ वायरल

टीचर को निर्वस्त्र कर पीटा

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक महिला टीचर को समुदाय विशेष के लोगों ने निर्वस्त्र कर मारपीट की है। इस घटना को पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने दबाने की कोशिश की लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। चौतरफा निंदा होने के बावजूद पुलिस ने 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


पूरा मामला समझें
दक्षिण दिनाजपुर के हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल में जरनातुन खातून 9वीं क्लास की छात्रा है। 20 जुलाई को वह क्लास में बैठने के बजाय स्कूल परिसर में घूम रही थी। इसी बात पर टीचर चैताली चाकी ने खातून का कान पकड़कर डांट दिया था। छात्रा के अनुसार इससे उसका हिजाब सिर से नीचे फिसल गया। जब छात्रा ने इस बारे में माता-पिता को बताया, तो वे भड़क उठे।

इसके अगले दिन 21 जुलाई को छात्रा के परिजन उपद्रवियों के साथ स्कूल पहुंचे। जब टीचर चैताली ने अपनी सफाई देनी चाही, तो उन्होंने शिक्षिका के कपड़े फाड़ दिए और जमकर पीट डाला। उपद्रवी काफी देर तक हंगामा करते रहे। महिला टीचर के साथ ऐसी हरकत देख स्कूल के बाकी स्टाफ डरकर इधर उधर चले गए।

इस घटना के बाद टीचर स्कूल में पढ़ाने से डरने लगे हैं। इस घटना के विरोध में भाजपा बंगाल ने विरोध रैली निकाली। स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई। तब जाकर पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हैरानी जताई कि स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले की रिपोर्ट तक नहीं की। पुलिस भी चुप रही। जब लोगों ने विरोध किया, सड़क जाम की, तब जाकर पुलिस ने एक्शन लिया।


You may have missed