April 23, 2026

CG में मर्डर: शराब नहीं देने पर बदमाशों ने महिला को मारी गोली

golii

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बार फिर गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 4 बदमाश महिला के घर पहुंचे और शराब मांगी। महिला ने मना किया तो उस पर फायर कर दिया। हत्या के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। मामला आरा चौकी इलाके का है। इससे पहले भी इसी तरीके से दंपती की हत्या की गई थी।


जानकारी के मुताबिक, शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) के पति की मौत हो चुकी है। उसके कोई बच्चे भी नहीं हैं। वह इन दिनों अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब 6.30 बजे जब 4 लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और फायर कर दिया।

गोली मारने के बाद महिला को कमरे में धकेला
गोली मारने के बाद बदमाशों ने भिनसा को उसके कमरे में अंदर धकेल दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजने पहुंचे तो चारों बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। गोली भिनसा बाई की कनपटी पर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर भिनसा बाई के भतीजे ने FIR दर्ज करवाई है। वहीं टोनही के शक में भी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

टोनही के संदेह में कुछ समय पहले झगड़ा भी हुआ था
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है। हत्या पहले से प्लांड बताई जा रही है। भिनसा बाई पर परिचय के कुछ लोग टोनही का संदेह करते थे। कुछ दिन पहले परिचय के युवक ने टोनही कहते हुए उससे झगड़ा भी किया गया था। बहरहाल पुलिस ने मामले में पुलिस ने चार अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया है। जल्द ही पुलिस ने मामले में खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।

ऐसे ही दंपती को मारी थी गोली, फिर पता चला जमीन विवाद
करीब 16 दिन पहले इसी तरह बदमाशों ने दोकड़ा चौकी इलाके में दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पति के माथे पर और पत्नी की कनपटी पर गोली मारी गई थी। बदमाशों ने पहले शराब के लिए पूछा, फिर दोनों पर फायर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पता चला कि मामला जमीन विवाद का था। हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। हालांकि गोली मारने वाले बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


You may have missed