April 22, 2026

27 जुलाई का राशिफल: धनु, कुंभ वालों को सफलता, कर्क, कन्या, तुला राशिवालों को आज धन के मामले में होगा लाभ

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष –
मेष राशि वाले आज सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक विवाद की स्थिति संभव है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। निवारण के लिए ॐ सों सोमाय नमः का जाप करें। चावल, कपूर, का दान करें। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें और शंकरजी का जल से अभिषेक करें।


वृषभ –
वृषभ राशि के जातक आज दोस्तो के साथ यात्रा पर जा सकतें हैं। आज का दिन शुभ रहने वाला है। आहार का संयम रखें। शुक्र के लिए ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें और चावल, धी, दूध, दही का दान करें।

मिथुन –
मिथुन राशि वालों को आज कार्यभार अधिक हो सकता है। आज रूटिन से हटकर कार्य में ज्यादा समय लग सकता है। नाराजगी या रिश्तें में मनमुटाव की संभावना है। केतु के लिए निम्न उपाय करें- गणपति की उपासना करें, धूप, दीप तथा नैवेद्य चढ़ाएं। ॐ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें।

कर्क –
कर्क राशि के जातकों को आज व्यवसायिक उन्नति या लाभ के संकेत है। पार्टनर से विवाद हो सकता है। श्वसन रोग की समस्या हो सकती है। शांति के लिए आप ‘‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें।

सिंह –
सिंह राशि वालों को आज नए अवसर की प्राप्ति होगी। नये प्रोजेक्ट में लीडरशीप मिल सकती है। उपाय के लिए ॐ धृणिः सूर्याय नमः का जाप कर, अर्ध्य देकर दिन की शुरूआत करें। लाल पुष्प, गुड, गेहू का दान करें।

कन्या –
पारिवारिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नवीन वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव भरा रहेगा। शांति के लिए ॐ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।

तुला –
तुला राशि वाले आज व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। जातकों को वित्तीय लाभ होगा। उदर विकार हो सकता है। राहत के लिए ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, धी, दूध, दही का दान करें।

वृश्चिक –
वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज व्यवहार में झूठ से हानि होगी। आर्थिक कष्ट होगी। लगातार लोगो से संबंध खराब होंगे। दोषों के निवारण के लिए ॐ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। धतूरे की माला शिवजी में चढ़ायें।

धनु –
धनु राशि वालों को आज प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। निद्रा तथा धैर्य में कमी रेहगी। शांति के लिए ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड या तांबा दान करें।

मकर –
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है अतः शनि से उत्पन्न कष्ट के लिए ‘‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें।

कुंभ –
बुद्धिचातुर्य से लाभ होगा। काम में सफलता मिलेगा। निर्णय में विलंब से हानि की संभावना है। राहु कृत दोषों की शांति के लिए ॐ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। धतूरे की माला शिवजी में चढ़ायें।

मीन –
मीन राशि के जातकों को आज कला क्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। वित्तीय तनाव रहेगा। यात्रा से कष्ट की संभावना है। शांति के लिए ॐ ब्रं ब्रहस्पतये नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।


You may have missed