पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम भूपेश का पलटवार, कहा- पहले स्वस्थ हो जाएं, फिर साथ चलेंगे दिल्ली
रायपुर: चिटफंड मामले की ईडी जांच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर सीएम भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘भूपेश जी, एक “झूठ” छिपाने कितने “झूठ” बोलेंगे! अब इधर-उधर की बातें छोड़िए- सीधे चिटफंड की जांच पर आते हैं।’


रमन सिंह ने कहा ‘आप मुख्यमंत्री हैं, केन्द्रीय वित्त मंत्री से ईडी से जांच के लिए समय मांगिए- जहां, जब, जैसे भी चलना है बताईए- मैं आपके साथ चलने तैयार हूं। बस अब और झूठ और बहाने नहीं!’
इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर डॉ. रमन सिंह पर पलटवार किया है। सीएम भूपेश ने कहा ‘डॉक्टर साहब! आपके आग्रह के पहले ही मैंने 27 जून को ही इस विषय पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखा है। जहां तक कार्रवाई का प्रश्न है, अब बात जब भाजपा के नेताओं की होती है तो मुलाक़ात से तो बात बनेगी नहीं, धरना देना होगा।’
सीएम भूपेश ने कहा ‘मैं एफआईआर की कॉपी निकलवा लेता हूँ, आप कोरोना से स्वस्थ हो जाइए, चलते हैं फिर दिल्ली। लगे हाथ केंद्र द्वारा बंद की गयी जीएसटी क्षतिपूर्ति की राशि को बंद न करने का अनुरोध भी कर लेंगे।’

