April 30, 2026

29 जुलाई का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशिवालों के लिए खेल के क्षेत्र में लाभ तथा यश के योग हैं। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ी उपलब्धि से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज मातृशक्ति भगवती गायत्री की आराधना करें। पंजीरी का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें।


वृषभः वृषभ राशि के जातक आज बिजनेस की नई रणनीति बनायेंगे। आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा। आज आप अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें। उपाय के लिए देवी माता का दूध दही से अभिषेक करें और लाल वस्त्र व पुष्प चढ़ायें।

मिथुनः इस राशि के लोग आज नये कार्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। स्वास्थ्यगत कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में उन्नति की शुभ सूचना मिल सकती है। आज मां देवी को जामुनिया नीले वस्त्र अर्पित करें। तिल-गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें।

कर्कः व्यवसाय में नये क्षेत्र या सर्विस के नये अवसर की प्राप्ति संभव है। प्रतियोगिता या किसी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उपाय के लिए सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें। सफेद वस्त्र धारण करें।

सिंहः आज मन अशांत रह सकता है। व्यवसाय में धन प्राप्ति रूक सकता है। किसी से बेवजह विवाद की आशंका है। आज मां महामाया के दर्शन करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें।

कन्याः आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में निवेश के अच्छे संकेत हैं। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।

तुलाः भवन, भूमि या वाहन में निवेश की अच्छी स्थिति निर्मित होगी। दोस्ती ज्यादा होने से अध्ययन में भटकाव संभव है। नई नौकरी में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

वृश्चिकः सहयोगियों के साथ धन व्यय होगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु यात्रा के योग हैं। चोट या दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। कष्टों से राहत के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

धनुः नई प्रारंभ की गई योजनाओं से लाभ होगा। यश की प्राप्ति होगी। व्यर्थ विवाद संभव है। उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। तुलसी को जल चढ़ायें तथा तुलसी का सेवन करें।

मकरः बीते दिनों में किए गए प्रयास सफल होंगे। अचानक कोई आपको मदद कर सकता है। सामूहिक उत्सव में सम्मिलित होगें। उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।

कुंभः कुंभ राशि वालों के लिए वाणी का असंयम हानिकारक हो सकता है। मातृपक्ष की यात्रा की संभावना है। गलत वचन एवं वार्ता से मानसिक अशांति होगी। आज ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें।

मीनः नये प्रोजेक्ट के नेतृत्व में चयन होगा। नये उद्यम की स्थापना करेंगे। परिश्रम से अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। उपाय के लिए गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति को चढ़ाकर मनन करें।


You may have missed