April 18, 2026

Watch Video: राखी सावंत MBA पास कर बनीं डॉक्टर! बोलीं- ‘मुन्ना भाई को भी फेल कर दूंगी’

Rakhi sawant video

मुंबई: राखी सावंत को ऐसे ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। वह अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। राखी अपने जबरदस्त अंदाज से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती हैं। इन दिनों ड्रामा क्वीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राखी सावंत को दुबई में दादा साहब आइकॉनिक अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस इवेंट में राखी को लाल रंग की ग्रैजुएशन गाउन में मोर्टारबोर्ड कैप के साथ देखा गया था। राखी सावंत का यह वीडियो वायरल हो रहा है।


राखी सावंत का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस दौरान जब, राखी सावंत MBA की डिग्री पूरी करने पर मजाक करते हुए खुद को ‘डॉक्टर’ बताती हैं और कहती हैं – ‘मैं ऐसा ऑपरेशन करूंगी कि मुन्ना भाई भी फेल हो जाएंगे।’ वीडियो में में वह एक्टर अर्जुन बाजवा के साथ दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत का यह वीडियो देखने के बाद यूजर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा- ‘अगर राखी सावंत डॉक्टर हैं तो मैं प्रधान मंत्री हूं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘वह एक खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान है, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी जबरदस्त है.’ ऐसे ही कॉमेंट्स से वीडियो का कॉमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।


You may have missed