June 2, 2026

CG में मर्डर: युवक ने लड़की बनकर इंस्टाग्राम में की दोस्ती, फिर मिलने बुलाया और चाकू से गोदकर कर दी हत्या

chaku baji

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनी खेज वारदात सामने आया है, जहां रविवार शाम को 22 वर्षीय सतीश तिवारी नाम का युवक अपने नाबालिग दोस्त के साथ एसबीआर काॅलेज के पास खड़ा था। इस दौरान पांच लड़के आये और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिए। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। आरोपियों में मुख्य नाबालिग आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में बाल सुधार गृह जा चुका है।


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ में पता चला हैं कि नाबालिग आरोपी के पिता पर छह माह पहले मृतक सतीश ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में सतीश को पुलिस ने जेल भेजा था। इसी बात से आक्रोशित नाबालिग ने पहले इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम पर फेक आईडी बनाई और सतीश से दोस्ती की। रविवार की शाम फेक आईडी के माध्यम से ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। दोनों इंतेजार कर रहे थे कि नाबालिग आरोपी अपने दोस्तों के साथ आया और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सतीष की मौत हो गई है। फिलहाल आरोपी की खोज पुलिस कर रही है।


You may have missed