July 3, 2026

बड़ा हादसा टला: इंडिगो प्लेन के नीचे आ गई कार और फिर, देखें Video

Indira Gandhi International Airport

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टल गया। दरअसल इंडिगो प्लेन उड़ान भरने को तैयार थी तभी उसके नीचे अचानक एक कार आ गई। इस दौरान कार प्लेन के पहिए से टकराने से बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


खबरों के मुताबिक इंडिगो का प्लेन 6E2002 पटना जाने के लिए उड़ान भरने को तैयार था। तभी एक कार प्लेन के पहिये के नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में फ्लाइट नियत समय से पटना के लिए रवाना हो गई। इस पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

विमान के नीचे आने वाली कार गो फर्स्ट कंपनी की थी। गो फर्स्ट कंपनी सूत्रों ने बताया कि कार के प्लेन के नीचे आने से इंडिगो विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची है। ड्राइवर ने इंडिगो के पहिये के ठीक नीचे कार रोक दी थी।


You may have missed