July 3, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय थल सेना में बनीं प्रदेश की पहली महिला लेफ्टिनेंट

IMG_20220802_204258

रायपुर: भारतीय थल सेना छत्तीसगढ़ की बेटी वंशिका पांडे पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी है। वंशिका को 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है।


सीएमओ छत्तीसगढ़ के ओर से ट्वीट कर लिखा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका बिटिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा वंशिका ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।


You may have missed