3 अगस्त का राशिफल: वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशिवालों को लाभ के योग
मेषः मेष राशि के जातकों का कार्यभार अधिक हो सकता है। आज रूटिन से हटकर काम की वजह से ज्यादा समय लग सकता है। नाराजगी या रिश्ते में मनमुटाव संभव है। चंद्रमा से संबंधित दोषों के निवारण के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का जाप करें। शंकरजी का जल से अभिषेक करें। चावल और कपूर का दान करें।


वृषभः आज आपको बौद्विक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। मानसिक कष्ट संभव है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। केतु के लिए गणपति की उपासना करें। धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ायें। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें।
मिथुनः इस राशि के जातकों को नये अवसर की प्राप्ति होगी। नये प्रोजेक्ट में लीडरशीप का मौका मिलेगा। पार्टनर से अलगाव हो सकता है। उपाय के लिए ऊँ घृणिः सूर्याय नमः का जाप करें। लाल पुष्प, गुड़ और गेहूं का दान करें।
कर्कः आज साक्षात्कार में सफलता के योग हैं। नये संबंध बनेंगे। दूषित जल के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।
सिंहः आज अच्छी उर्जा रहेगी। आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ गुजरेगा। वाणी पर संयम बनायें रखें। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कन्याः कन्या राशिवालों को स्थानांतरण की सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार से दूरी के योग हैं। पेट से संबंधित स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। शनि के उपाय कर लीजिए। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।
तुलाः भाइयों से खटपट हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। भगवती गायत्री की आराधना करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
वृश्चिकः राजनैतिक सर्पोट या काम से अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। मनोरंजन या इमोशनल रिश्तो में दिन बितायेंगे। आज विवादों से बचकर रहें। राहु जनित कष्टों की निवृति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
धनुः धनु राशि के जातकों को व्यवसायिक लाभ होगा। आय में वृद्धि तथा नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। पितृपक्ष से तनाव की संभावना है। व्यसन से हानि एवं अपयश होगा। बुध की प्रसन्नता के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति को चढ़ाकर मनन करें। मूंग का दान करें।
मकरः परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।
कुंभः इस राशिवालों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अनिद्रा से आंखों में कष्ट संभव है। सूर्य के उपाय करें ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
मीनः आज जीवनसाथी से तनाव हो सकता है। दिनचर्या में अनियमितता रहेगी। व्यसन से स्वास्थ्य हानि हो सकती है। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

