August 17, 2026

खौलते हुए पानी में गिरा 3 साल का मासूम, 70 प्रतिशत तक झुलसा

IMG_20220802_214502

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक बच्चा खौलते हुए पानी में गिर गया। पानी में गिरने की वजह से वह बुरी से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में बच्चा 70 प्रतिशत तक झुलस चुका है। मामला हसौद थाना क्षेत्र के देवरघटा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है।


देवरघटा निवासी राजीव मनहर का 3 साल का बेटा संस्कार मनहर घर के आंगन में खेल रहा था। इसी समय वह गरम पानी से भरे टब में गिर गया। इसके बाद वह रोने लगा। इस पर उसके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती किया। उसकी मां ने बताया कि बच्चों को नहलाने के लिए पानी गरम किया गया था। परिवार वालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने जल्दी ही में उसे पास के अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इसके बाद परिवार वालो का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है।


You may have missed