July 20, 2026

रेप के आरोपी ने जेल से छूटने के बाद उसी लड़की से चाकू की नोक पर किया गैंगरेप

RAPE NEWS CG

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेप के एक आरोपी ने जेल से छूटने के बाद उसी लड़की का गैंगरेप कर दिया। आरोपी का विवेक पटेल है। पुलिस विवेक और उसके दोस्तों की तलाश कर रही है।


जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में दो साल पहले विवेक पटेल ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बीते एक साल से वह जेल में था। बीते दिनों विवेक को जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया।

इसके बाद विवेक पीड़िता के घर में जबरन जा घुसा और चाकू की नोक पर उसी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही विवेक के दोस्त ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पिछले रेप का केस वापस लेने के लिए कहा।

पाटन थाना के प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार आरोपी विवेक पटेल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर उसके घर में घुस कर गैंगरेप किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।


You may have missed