यही है ज्वैलरी खरीदने का सही मौका! चांदी 1000 रुपये से ज्यादा हुई सस्ती, सोना भी हो गया सस्ता
सोने की कीमतों में आज भी गिरावट जारी रही है. इसके अलावा चांदी भी 1000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. अगर आपका भी गोल्ड या फिर सिल्वर खरीदने का प्लान है तो आप इस समय खरीदारी कर सकते हैं. आज सोने का भाव 52000 रुपये से फिसल गया है. HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है.


कितना सस्ता हो गया सोना?
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 208 रुपये की गिरावट के साथ 51,974 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. वहीं, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था
चांदी भी 1000 रुपये से ज्यादा हो गई सस्ती
चांदी की कीमत भी 1,060 रुपये की भारी गिरावट के साथ 57,913 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,973 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने में रही तेजी
अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर आज गोल्ड में तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,767 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.93 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थी.
जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा है कि डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिकी बॉन्ड आय बढ़ने से सोने का लाभ कुछ कम हो गया.
घर बैठे चेक कर सकते हैं रेट्स
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.
सोना खरीदने से पहले जानें ये बात
सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

