April 18, 2026

BREAKING: रायपुर में 7 साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास, नाकाम होने पर मारा चाकू

chaku baji

रायपुर: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि शहर के टिकरापारा इलाके में बदमाशों ने 7 साल के मासूम बच्‍चे के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम होने पर उन्होंने बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पूरी वारदात टिकरापारा थाना का है, जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।



You may have missed