April 19, 2026

दिल्ली पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

12764

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके है। सीएम भूपेश ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिन्हें न्यू पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिया गया है।


बता दें कि कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं।

दरअसल राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कांग्रेस को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। इस इलाके में धारा 144 लागू है। इधर कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया गया।


You may have missed