Kaun Banega Crorepati Season 14: अमिताभ बच्चन की कुर्सी पर बैठ गए छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कंटेस्टेंट, फिर जो हुआ वो आप ख़ुद ही देख लीजिए
कौन बनेगा करोड़पति का सीज़न 14 शुरू हो चुका है. शो की शुरूआत हुई फिल्म अभिनेता आमिर खान, बॉक्सर मैरी कॉम समेत कुछ खास मेहमानों के साथ. वहीं अब शो में आम कंटेस्टेंट्स नज़र आएंगे.


सोनी टीवी ने केबीसी के अपकमिंग एपिसोड के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं जिसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से मज़ेदार सवाल-जवाब करते नज़र आ रहे हैं. इन्हीं प्रोमोज़ में से एक प्रोमो में दिख रहा है एक कंटेस्टेंट कुछ ऐसा कर जाता है जिसे देखकर आप थोड़ा चौंक जाएंगे. केबीसी के शायद ही किसी सीज़न में ऐसा हुआ होगा जब कोई कंटेस्टेंट जाकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की कुर्सी पर बैठ गया हो. लेकिन आज के एपिसोड में ऐसा होगा.
नाम पर हुई चर्चा…
प्रोमो में दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन दुर्ग से आए एक कंटेस्टेंट दुलीचंद को सबसे इंट्रोड्यूस करवाते हैं. जो कि एक प्रोफेसर हैं. इसके बाद दोनों के बीच बहुत देर तक दुलीचंद के नाम पर चर्चा होती रहती है. दुलीचंद कहते हैं कि उनका नाम उनके दोस्तों को और उन्हें पसंद नहीं है इसलिए सब उन्हें DC कहकर बुलाते हैं. दुलीचंद कहते हैं कि अमिताभ बच्चन भी उन्हें डीसी ही कहें. इसके बाद बिग बी थोड़ी देर दुलीचंद के साथ मस्ती करते हैं.
View this post on Instagram
कुर्सियों की हुई अदला-बदली
नाम पर चर्चा यूं ही आगे बढ़ती है तभी दुलीचंद, अमिताभ से किसी हिसाब की बात करते हैं और देखते ही देखते दोनों की कुर्सी की अदला-बदली हो जाती है. दुलीचंद, बिग बी की कुर्सी पर बैठ जाते हैं जो शायद ही किसी सीज़न में किसी कंटेस्टेंट ने किया हो और बिग बी, कंटेस्टेंट की कुर्सी पर बैठ जाते हैं. इसके बाद क्या होता उसके लिए देखें वीडियो.

