8 अगस्त का राशिफलः मिथुन, कर्क, सिंह और कुंभ राशिवाले आज जरूर पढ़ लें भविष्यफल
मेषः घरेलू व्यवस्था हेतु प्रयास करना होगा। कार्यस्थल में बॉस के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। कार्य में रूकावट आएगी। आज सूर्य के उपाय करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।


वृषभः पार्टनर तथा सहयोगियों का साथ मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स की टूटफूट संभव है। राहु के उपाय कर लें। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। किसी सफाई करने वाले को मूली का दान करें। भगवान शंकर का जलाभिषेक करें।
मिथुनः लगातार भूखे रहने से बीमार हो सकते हैं। कार्यों का फॉलोअप जरूर समय पर करें। सहयोगियों से परेशानी के लिए सलाह लें और खुलकर बात करें। बृहस्पति की शांति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें। चंदन का तिलक करें।
कर्कः बिना सोचे समझे बोलकर रिश्तों को खराब कर लेंगे। तनाव और अनियंत्रित व्यवहार नुकसानदायी साबित होगी। गंभीरता से हल निकलना होगा, टालने से कष्ट बढ़ सकता है। मंगल के उपाय से फायदा होगा। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
सिंहः आपका जिद्दी स्वभाव माता-पिता को परेशानी में डाल सकता है। अहंकार का त्याग करें। दोस्तों में अच्छे बुरे का फर्क करें। भविष्य के अनुसार निर्णय लें। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें। काले वस्त्र का दान करें।
कन्याः आज आपको आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी। किसी मांगलिक खुशी में शरीक होंगे। आदर तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। उदर विकार से कष्ट होगा। शनि के उपाय करें तो लाभ होगा। ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें और उड़द या तिल दान करें।
तुलाः बुद्धिमानी से नए कार्य में आरंभ से ही सफलता मिल सकती है। आपके उत्साह एवं लगन में वृद्धि होगी। विषय पर अच्छी पकड़ से आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। एलर्जी की संभावना है। बुध के उपाय से लाभ होगा। ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें। गणेश की आराधना करें। इलायची खायें एवं खिलायें।
वृश्चिकः आपके किसी हुनर से अच्छी प्रशंसा और लाभ की प्राप्ति के योग हैं। साझीदारों से तालमेल बढ़ेगा। कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। शुक्र के उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
धनुः व्यापारिक यात्रा की संभावना है। इससे लाभ की प्राप्ति होगी। ईर्ष्यालु तथा दांभिक होने से मित्रों से अलगाव संभव है। चंद्रमा के उपाय करें। शंकरजी का जल से अभिषेक करें। वृद्ध महिला का आर्शीवाद प्राप्त करें।
मकरः नवीन कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। पराक्रमी किंतु विद्रोही प्रवृति के कारण संघर्ष करना पड़ सकता है। पेट रोग से कष्ट हो सकता है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कुंभः परिवार या पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तु की हानि के योग हैं। निर्णय में भ्रम की स्थिति रहेगी। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।
मीनः वाहन या मकान बदल सकते हैं। वर्तमान स्थिति तथा घरेलू वातावरण में परिवर्तन होगा। अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। उदर विकार संभव है। सूर्य के उपाय आजमायें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। लाल पुष्प, गुड़, गेहूं का दान करें।

