July 21, 2026

रायपुर के बस स्टैंड में युवक की पिटाई करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें Video

Raipur bus stand Viral Video

रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड में मारपीट करने का एक विडियों वायरल हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू और थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा विडियों में दिख रहे व्यक्तियों के बारे में पूछताछ और पतासाजी किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया की चारों व्यक्ति दोस्त है, जो किसी बात को लेकर आपस में ही मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट का विडियों बनाकर वायरल कर दिया गया।


क्या था वायरल वीडियो में
भाठागांव स्थित सर्वसुविधायुक्त अंतरराज्यीय बस स्टैंड में एक युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में चार युवक एक युवक को बुरी तरह से पीटते दिख रहे हैं। उसे 20 मीटर तक घसीटा और पीटते रहे। उसे बचाने के लिए कोई कोई नहीं आया। 10 मिनट तक पिटाई चली। बताया जा रहा है कि जिस युवक को पीटा गया वह आरोपितों का पूर्व परिचित है। सब साथ में रात में बैठे हुए थे। किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद जमकर पिटाई कर दी गई।


You may have missed