June 3, 2026

रायपुर के इस इलाके में चली गोली: ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली

hasda goli

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना इलाके में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका उपचार जारी है। वहीं गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर अभनपुर थाना क्षेत्र की है। उड़ीसा निवासी विक्रमादित्य सिंहदेव थार गाड़ी में सवार होकर अपने परिजनों के साथ उड़ीसा से रायपुर आ रहा था। इस दौरान अभनपुर के ग्राम हसदा के पास उनकी गाड़ी से ओवरटेक किया गया। इस बात को लेकर निखिल साहू के साथ विक्रमादित्य का विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रमादित्य ने अपने पास रखी लाईसेंसी पिस्टल को निकालकर निखिल साहू के जांघ पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद निखिल साहू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।


You may have missed